JharkhandRanchi

अग्रसेन भवन में 16-18 मार्च तक बसंत मेला, 50 स्टॉलों के जरिए देश भर की महिला उद्यमियों का दिखेगा हुनर

Ranchi: अग्रसेन भवन, रांची में बसंत मेला के जरिये 16 मार्च से 18 मार्च तक देश भर की महिला उद्यमी अपना हुनर दिखाएंगी. मारवाड़ी महिला मंच की राष्ट्रीय सचिव रुपा अग्रवाल ने इस संबंध में बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 16 मार्च को मेले का उद्घाटन डिप्टी कमांडेंट अमित प्रियदर्शिनी करेंगी. मेले की खासियत यह है कि पिछले 15 वर्षों से इसके जरिये महिलाओं को अपनी काबिलियत दिखाने और आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलती है. 13वीं बार लगनेवाले इस मेले में देश के अलग अलग हिस्सों से महिला उद्यमी अपना स्टॉल लगा रही हैं. मेले में विशिष्ट कलात्मक चीजों के अलावा रोजमर्रा का सामान, हैंडीक्राफ्ट आइटम देखने को मिलेगा. उन्होंने लोगों से अपील करते कहा कि मेले में आकर महिला उद्मियों को प्रोत्साहित करें. इस दौरान सीमा टाटिया, अलका सरावगी, मंजू केडिया, सरिता अग्रवाल, अनु पोद्दार सहित मारवाड़ी महिला मंच की अन्य सदस्य भी मौजूद थीं.

मेले में यह होगा खास

रूपा अग्रवाल के मुताबिक बसंत मेले में पारिवारिक वातावरण में समाज की उद्यमी महिलाओं के कार्यों और उत्पादों का प्रचार प्रसार होगा. महिलाओं में प्रबंधन कला और बिक्री कला भी निखरेगी. मेले में महिलाओं, लड़कियों के लिए कई तरह के आकर्षण होंगे. इसमें तरह तरह के एक्सक्लूसिव डिजाइन के सूट, साड़ी, इंडो वेस्टर्न ड्रेस, विभिन्न डिजाइनों की ज्वेलरी, पापड़, अचार सहित अन्य सामग्रियों की बिक्री होगी. चटपटे चाट और अन्य खाद्य सामग्रियों का आनंद भी लोग ले सकेंगे. मेले का प्रवेश शुल्क 5 रुपया है. यह सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा.

इसे भी पढ़ें: चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात

Related Articles

Back to top button