NEWSRanchi

डीसी ने मोरहाबादी स्थित ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया

Ranchi: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची राहुल कुमार सिन्हा ने आज बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोहराबादी, रांची अवस्थित ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया. इस दौरान जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, रांची मेरी मड़की के अलावा संबंधित कर्मी मौजूद थे. ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. बताते चलें कि समय-समय पर इवीएम वेयर हाउस की स्थिति का निरीक्षण कर रख-रखाव एवं तकनीकी उपकरणों की स्थिति से संबंधित रिपोर्ट राज्य निर्वाचन विभाग को समर्पित करना होता है.

 

Related Articles

Back to top button