
Lohardaga: पूरे लोहरदगा शहर को पीने का पानी उपलब्ध कराने के नई योजना वर्ल्ड बैंक के सहयोग से जल्द धरातल पर उतरेगा. एक साल से इस योजना के डीपीआर काम चल रहा था. दो मार्च को विश्व बैंक और झारखंड अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड – जुडको की टीम ने लोहरदगा का दौरा किया. कोयल नदी में बनने वाले बैरियर और अन्य प्रस्तावित कार्यों के साइट का जायजा लिया. विश्व बैंक के ढाका स्थित मुख्यालय से आए सीनियर अर्बन स्पेशलिस्ट ख्वाबेना अमनख्वा अएह ने बताया कि लोहरदगा शहरी क्षेत्र में पानी की आवश्यकता पूरी करने के लिए नई योजना पर काम शुरू होने वाला है. जो पहले से चल रही योजना के साथ मिलकर पूरे शहर को पानी उपलब्ध कराएगी. इसके लिए लोहरदगा में उपलब्ध जल स्रोतों का मुआयना हमने किया है. विश्व बैंक की टीम में नई दिल्ली के भी अधिकारी शामिल थे.
नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि शहरी जलापूर्ति की नई योजना विश्व बैंक के सहयोग से धरातल पर उतरेगी. यह अभी तय नहीं है कि योजना का वित्तीय बोझ विभाग उठाएगी या विश्व बैंक मगर पिछले एक साल से इस योजना को लेकर काफी गंभीरता से काम चल रहा है. विश्व बैंक और जुडको की टीम यहां की परिस्थितियों और उपलब्ध जल स्रोत का मुआयना करके जा रही है इसके बाद तेजी से काम आगे बढ़ने की उम्मीद है.
गौरतलब है कि लोहरदगा शहर की आधी से अधिक आबादी को रनिंग वाटर की सुविधा उपलब्ध नहीं है. गर्मी का मौसम आते ही वर्तमान में कोयल नदी से होने वाली जलापूर्ति भी कम होने लगती है और मई-जून आते आते किस्तों में पानी शहर को देना मजबूरी हो जाती है.
इसे भी पढ़ें: गढ़वा: 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते मुखिया और उसका पति गिरफ्तार




