
Chakradharpur: गोइलकेरा थाना क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा लगाया गया आईईडी बम के चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गई जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना गोइलकेरा थाना अंतर्गत ईचाहातु में बुधवार सुबह घटी. ईचाहातु गांव निवासी 52 वर्षीय कृष्णा पूर्ति की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी 45 वर्षीय नंदी पूर्ति ब्लास्ट की चपेट में आने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गई.
प्राप्त जानकारी के पति पत्नी बुधवार की सुबह अपने खेत में लगी अरहर की फसल को देखने जा रहा था. मुख्य सड़क से कुछ दूर पगडंडियों से होते हुए खेतों की ओर जाने के दौरान जमीन के नीचे लगा आईईडी ब्लास्ट हो गया. जिससे पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को ग्रामीणों के सहयोग से घटनास्थल से घर लाया गया था. जहां कृष्णा पूर्ति की मौत हो गई. घायल को इलाज के लिए गोइलकेरा अस्पताल भेजा गया है.
बता दें कि यह बम नक्सलियों के द्वारा पुलिस को निशाना बनाने के मकसद से लगाया था. लेकिन इन दिनों पुलिस के साथ-साथ ग्रामीण भी आईईडी ब्लास्ट के चपेट में आने से ग्रामीणों को मौत हो रही है जिससे ग्रामीण काफी भयभीत हैं. इस संबंध में पश्चिमी सिंहभूम जिला के एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि ब्लास्ट के चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गई है जबकि एक महिला घायल है. पुलिस जांच कर रही है.




