Lohardaga

लोहरदगा: सड़क निर्माण साइट पर अपराधियों ने बोला धावा, काम कराया बंद, मजदूरों से मोबाइल लूट हुए फरार

Lohardaga: लोहरदगा जिला अंतर्गत सेन्हा थाना क्षेत्र के घाटा से पाली तक हो रहे सड़क निर्माण कार्य को अपराधियों ने ठप करा दिया है. साथ ही मजदूरों के पांच मोबाइल फोन लूटकर चले गए. मामले की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंची और मामले की जांच कर रही है.

जानकारी के अनुसार गुरुवार देर शाम पथ निर्माण का कार्य कराया जा रहा था इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश अपराधी कार्य स्थल पर पहुंचे और सभी मजदूरों को एक स्थान पर हथियार के बल पर खड़ा कर कार्य बंद करने की धमकी देते हुए पांच मजदूरों का मोबाइल फोन लेकर चलते बने. सभी मजदूर अलग अलग राज्य व जिले से काम करने आए हुए है. वही सड़क निर्माण कार्य को ठप कराने पहुंचे नकाब पोस तीन अपराधियों ने मोबाइल लूट हथियार चमकाते हुए भाग निकले. इस घटना से मजदूरों में दहशत बन गई है और डरे सहमे नजर आ रहे हैं. बताया जाता है कि ग्रामीण विकास विभाग (आरईओ) लोहरदगा से संवेदक रामबालक कुमार के द्वारा 2 करोड़ 48 लाख की लागत से घाटा से पाली तक पीसीसी एवं काली करण सड़क निर्माण कार्य चालू था. कार्य के दौरान गुरुवार देर शाम एक बाइक पर सवार हो तीन नकाबपोश हथियार से लैस होकर पहुंचे और मजदूरों को धमकाते हुए एक स्थान पर खड़ा करवा कर पांच मजदूरों का मोबाइल लूट लिया और धमकी देते हुए कहा कि जब तक संवेदक बात नही करता है तब तक कार्य बंद रहेगा और लेवी की मांग कर चले गए. मजदूरों ने बताया सभी अपराधी नकाबपोश एवं बाइक का नम्बर प्लेट में कपड़ा बांधा हुआ था. वहीं इस घटना की सूचना सेन्हा पुलिस को मिलते ही मुख्यालय डीएसपी परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में  दलबल के साथ घटना स्थल पहुंच पूरे मामले की जांच की जा रही है. मुख्यालय डीएसपी परमेश्वर प्रसाद ने बताया की कुछ अपराधियों द्वारा सड़क निर्माण कार्य को बाधित किया गया था और मजदूरों से मोबाइल लूटी गई थी पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी होगी.

इसे भी पढ़ें: भीषण गर्मी की संभावना को देखते हुए राज्य सरकार अलर्ट, जलापूर्ति के लिए 1 सप्ताह में एक्शन प्लान तैयार कर काम होगा शुरू

Related Articles

Back to top button