Court News

पीएलएफआई के जोनल कमांडर जेठा कच्छप को हाई कोर्ट से मिली जमानत

जेठा कच्छप के 8 साल 5 महीना जेल में रहने की अवधि को देखते हुए मिली जमानत

Ranchi: उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के जोनल कमांडर जेठा कच्छप की ओर से एके-47 बरामदगी मामले में निचली अदालत दी गई द्वारा दी गई सजा के खिलाफ दायर क्रिमिनल अपील की सुनवाई झारखंड हाई कोर्ट में गुरुवार को हुई. मामले में कोर्ट ने जेठा कच्छप के 8 साल 5 महीना जेल में रहने की अवधि को देखते हुए जमानत प्रदान कर दी. हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति रंगन मुखोपाध्याय के अध्यक्ष अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने मामले की सुनवाई की। जेठा कच्छप की ओर से अधिवक्ता सुजय दयाल ने पैरवी की. इस मामले में वर्ष 2018 में रांची सिविल कोर्ट ने जेठा कच्छप को आर्म्स एक्ट में 10 साल की सजा सुनाई थी.
इसे भी पढ़ें: राज्य सरकार को राज्यपाल की सलाह, झारखण्ड वित्त विधेयक की गंभीरतापूर्वक समीक्षा करें

पुलिस ने जेठा कच्छप को वर्ष 2015 में तुपुदाना स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया था. पीएलएफआई का जोनल कमांडर जेठा कच्छप जंगल में घायल हो गया था. इसके बाद वह जंगल छोड़कर इलाज के लिए रांची स्थित तुपुदाना आवास आया था. जहां वह अपनी दो पत्नियों के साथ रह रहा था. इसी दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर उसे एके-47 के साथ गिरफ्तार किया था. इस मामले के अलावे जेठा कच्छप के खिलाफ 40 से ज्यादा आपराधिक मामलों में दर्ज है.

Related Articles

Back to top button