
Ranchi: राज्यपाल रमेश बैस ने राजभवन उद्यान 10 फरवरी तक खोलने का निर्देश दिया है. अब लोग 4.30 बजे तक राज भवन उद्यान का भ्रमण व परिदर्शन कर सकेंगें. विदित हो कि पूर्व में राजभवन उद्यान आम नागरिकों के भ्रमण व परिदर्शन के लिये 31 जनवरी से 7 फरवरी तक खोलने का निर्णय लिया गया था. उद्यान भ्रमण का समय पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक था.




