JharkhandLead NewsNEWSRanchi

रांची-विलुप्पुरम साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन कल से

Ranchi: यात्रियों की सुविधा के लिए रांची-विलुप्पुरम रांची साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन करने का निर्णय लिया है. ट्रेन संख्या 08068 रांची-विलुप्पुरम साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन  3/02/2023 से 24/02/2023 तक प्रत्येक शुक्रवार को रांची से प्रस्थान करेगी. इस ट्रेन का रांची प्रस्थान शुक्रवार 23:55 बजे, मूरी आगमन 01:00 बजे प्रस्थान 01:05 बजे, पुरुलिया आगमन 02:58 बजे प्रस्थान 03:00 बजे, चाईबासा आगमन 05:03 बजे प्रस्थान 05:05 बजे, भुवनेश्वर आगमन 12:35 बजे प्रस्थान 12:40 बजे, विजयनगरम आगमन 18:45 बजे प्रस्थान 18:55 बजे, दुव्वाड़ा आगमन 20:43 बजे प्रस्थान 20:45 बजे, विजयवाड़ा आगमन 03:45 बजे प्रस्थान 04:00 बजे, गूडूर आगमन 10:48 बजे प्रस्थान 10:50 बजे, चेन्नई एषुंबूर आगमन 13:30 बजे प्रस्थान 14:00 बजे एवं विलुप्पुरम आगमन रविवार 16:30 बजे होगा.

 

ट्रेन संख्या 08067 विलुप्पुरम-रांची साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 07/02/2023 से 28/02/2023 तक प्रत्येक मंगलवार को विलुप्पुरम से प्रस्थान करेगी. इस ट्रेन का विलुप्पुरम प्रस्थान मंगलवार 17:15 बजे, चेन्नई एषुंबूर आगमन 19:30  बजे प्रस्थान 19:45 बजे, गूडूर आगमन 22:33 बजे प्रस्थान 22:35 बजे, विजयवाड़ा आगमन 03:10 बजे प्रस्थान 03:30 बजे, दुव्वाड़ा आगमन 12:08 बजे प्रस्थान 12:10 बजे, विजयनगरम आगमन 13:25 बजे प्रस्थान 13:35 बजे, भुवनेश्वर आगमन 19:40 बजे प्रस्थान 19:45 बजे, चाईबासा आगमन 02:10 बजे प्रस्थान 02:12 बजे, पुरुलिया आगमन 04:10 बजे प्रस्थान 04:12 बजे, मूरी आगमन 05:15 बजे प्रस्थान 05:20 बजे एवं रांची आगमन गुरुवार 06:45 बजे होगा. कुल 4 ट्रिप चलने वाले इन ट्रेनों में एसएलआर/डी  के 2 कोच, सामान्य श्रेणी के 4 कोच एवं द्वितीय श्रेणी स्लीपर क्लास के 16 कोच, कुल 22 कोच होंगे.

Related Articles

Back to top button