
Srinagar : कश्मीर में पवित्र अमरनाथ गुफा के लिये जाने के दौरान तीन श्रद्धालुओं की अलग – अलग कारणों से मौत हो गयी , जिससे इस साल यात्रा के दौरान मरने वाले लोगों की तादाद बढ़कर छह हो गयी है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आंध्र प्रदेश में फिवालायम की रहने वाली थोटा राधनम नामक 75 वर्षीय महिला की मंगलवार सुबह बालताल आधार शिविर की एक सामुदायिक रसोई में मौत हो गयी. आशंका है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था.
इसे भी पढ़ें- हज यात्रियों के प्रति ठीक नहीं है रघुवर सरकार की नीयत, सबका साथ सबका विकास खोखला नारा : कांग्रेस
अधिकारी ने बताया कि आंध्र प्रदेश के अनंतपोरा के रहने वाले राधा कृष्ण शास्त्री (65) की भी गुफा के निकट संगम में दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई. उन्होंने बताया कि आगे की कानूनी प्रक्रियाओं के लिये मृतक श्रद्धालुओं के शवों को बालताल आधार शिविर अस्पताल में रखा गया है. अधिकारी ने बताया कि उत्तराखंड के रहने वाले पुष्कर जोशी सोमवार को बराड़ीमार्ग एवं रेलपथरी के बीच पहाड़ से पत्थरों के गिरने के चलते घायल हो गये थे. जिन्होंने मंगलवार सुबह अस्पताल में दम तोड़ दिया. इसके साथ ही इस साल यात्रा के दौरान मरने वाले लोगों की तादाद बढ़कर छह हो गयी. इससे पहले बीएसएफ के एक अधिकारी , एक यात्रा स्वयंसेवी और एक पालकी ढोने वाले की मौत हो चुकी है.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




