
Chakradharpur : चक्रधरपुर प्रखंड के आसनतालिया समाजसेवी दिनेश महतो ने अपने पिताजी स्वर्गीय मकरध्वज महतो के 10 वीं पुण्यतिथि पर अपने पैतृक गांव आसनतालिया के वयोवृद्ध, विधवा एवं असहाय जरूरतमंदों के बीच गुरुवार को साड़ी का वितरण किया साथ ही ग्रामीणों के लिए उत्तम भोजन का प्रबंध किया गया था. उक्त अवसर पर दिनेश महतो ने कहा कि मैं अपने पिताजी के सिद्धांतों पर चलने का भरसक प्रयास करूंगा. विदित हो कि स्व. मकरध्वज महतो भी एक अच्छे सामाजिक कार्यकर्त्ता थे. जनहित के कार्यों में वे बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे.




