
New Delhi: भारत व श्रीलंका के बीच जारी तीन टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज शाम सात बजे से पुणे में खेला जाएगा. टीम इंडिया के समक्ष सीरीज जीतने व श्रीलंका के समक्ष सीरीज बचाने की चुनौती है. भारत फिलहाल सीरीज में 1-0 से आगे हैं, यदि आज जीत मिलती है तो सीरीज पर कब्जा हो जाएगा. यह भारत की श्रीलंका के खिलाफ चौथी द्विपक्षीय सीरीज जीत होगी. दोनों देशों के बीच अब तक 6 द्विपक्षीय सीरीज खेली गई है. चार जीत भारत को, एक श्रीलंका को और एक सीरीज ड्रा रहा है.
इधर, सूचना है कि संजू सैमसन इस सीरीज से बाहर हो चुके हैं. वानखड़े में खेले गए पहले मैच में फील्डिंग के दौरान उन्हें चोट लगी थी. बताया जा रहा है कि उनकी जितेश शर्मा को टीम में शामिल किया गया है. जितेश शर्मा पंजाब किंग्स के विकेटकीपर है. इस मुकाबले में सभी की नजरें भारतीय बल्लेबाजी पर होगी. ओपनर शुभमन गिल के साथ ही सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन पिछले मैच में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाए थे. इन तीनों के जल्दी आउट होने की वजह से भारतीय बल्लेबाजी दबाव में आ गई थी. हालांकि, बाद कप्तान हार्दिक पांड्या, दीपक हुड्डा व अक्षर पटेल ने जिम्मेदारी भरी पारी खेलकर स्थिति को संभाल लिया था.
इतना ही नहीं श्रीलंकाई स्पीनरों ने भारत के ऊपरी क्रम के बल्लेबाजों को खूब छकाया था. इस मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों श्रीलंकाई स्पिनरों का तोड़ ढूंढना होगा. महेश तीक्ष्णा और वानिंदू हसरंगा ने बेहद कसी गेंदबाजी की थी. भारत के तेज गेंदबाजों ने पिछले मुकाबले में जोरदार खेल दिखाया था. शिवम मावी व उमरान ने श्रीलंकाई बल्लेबाजों को काफी परेशान किया था. जाहिर है इन दोनों को भी बेहतर प्रदर्शन करना होगा.




