RanchiSports

झारखंड राज्य मिक्सड नेटबॉल टीम घोषित, रेशमा को कप्तानी

Ranchi: पश्चिम बंगाल मिक्सड नेटबॉल संघ एवं फेडेरेशन ऑफ मिक्सड नेटबॉल के मार्गदर्शन में 5वीं राष्ट्रीय सीनियर मिक्सड नेटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन  29 से 31 दिसंबर तक होना है. एस. एस. बी कॉलेज स्टेडियम ईग्रा पूर्वी मेदिनीपुर, पश्चिम बंगाल में यह आयोजित होगा. इसमें झारखंड राज्य मिक्सड नेटबॉल टीम भी भाग लेगी. इसकी घोषणा आज नेटबॉल संघ के द्वारा की गयी. मिक्सड नेटबॉल एसोसिएशन ऑफ झारखंड के ब्रजेश गुप्ता ने बताया कि झारखंड मिक्सड नेटबॉल टीम में रेशमा टोप्पो को कप्तानी दी गई है. इसके अलावा टीम में निशी कुजूर, पूनम बागे, रोमा गाड़ी, रीना लिंडा, पंकज जोसेफ बिनाह, मनसूख तिर्की, अक्षय उरांव, अमित कुजूर, नीतीश सुरीन, अनमोल कुजूर, कोच अंश वर्मा, मैनेजर रौशन लिंडा शामिल हैं. टीम 27 दिसंबर को रांची रेलवे स्टेशन से क्रिया योग एक्सप्रेस द्वारा मेदिनीपुर,पश्चिम बंगाल के लिए प्रस्थान करेगी.

इसे भी पढ़ें: झारखंड फाउंडेशन का पंचांग विमोचन, सांसद महुआ माजी ने मिथिला संस्कृति को बताया विशिष्ट

Related Articles

Back to top button