JharkhandLead NewsRanchi

Winter Session : भानु ने कहा- राज्य में नदियों का अस्तित्व खतरे में जांच के लिए कमिटी बने, जवाब में मिथिलेश ठाकुर ने कहा- उपायुक्त सक्षम

Ranchi: झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र में भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही ने राज्य में नदियों के अतिक्रमण का मामला उठाया. कहा कि नदियों के अतिक्रमण से राज्य की अधिकांश नदियों का अस्तित्व खतरे में है. उन्होंने कहा कि सिर्फ गढ़वा जिला के भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में कई ऐसे जल स्रोत हैं जैसे पांडा नदी, डोमनी नदी, धोबनी नदी समेत आधे दर्जन से ज्यादा नदियों का अस्तित्व खतरे में है. नदियों को बचाने के लिए राज्य स्तरीय और जिला स्तरीय कमिटी बनाई जाए. साथ ही प्रत्येक जिले में जल संरक्षण के लिए नीति बने. जवाब में मंत्री मिथलेश ठाकुर ने कहा कि पूरे राज्य में जल स्त्रोतों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए उपायुक्त की अध्यक्षता में कमिटी काम कर रही है. इसलिए अलग से कमिटी बनाने का कोई औचित्य नहीं हैं.

Related Articles

Back to top button