
Ranchi: झारखंड फेंसिंग संघ के द्वारा 27 नवंबर को सब जूनियर (14 वर्ष से कम उम्र) एवं कैडेट ( 18 वर्ष से कम उम्र ) बालक एवं बालिका वर्ग के झारखंड टीम के गठन के लिए सेलेक्शन ट्रायल का आयोजन होगा. झारखंड फेंसिंग संघ के महासचिव जय कुमार सिन्हा के मुताबिक यह ट्रायल बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोरहाबादी , रांची के गेट संख्या 14 स्थित झारखंड फेंसिंग संघ के प्रशिक्षण केंद्र में आहूत होगा. इससे संबंधित सूचना समस्त मान्यता प्राप्त जिला फेंसिंग संघ को व्हाट्सएप संवाद एवं इमेल के द्वारा भेजी जा चुकी है. ट्रायल हेतु सभी फेंसर को आयोजन स्थल पर 27 नवंबर को सुबह 8:00 बजे तक अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करनी होगी. विलंब से आने वाले वंचित हो सकते हैं. खिलाड़ी जिलों के माध्यम से ही ट्रायल में भाग ले पाएंगे. स्वतंत्र रूप से आने पर कोई विचार नहीं होगा.
इस चयन प्रक्रिया के द्वारा चयनित झारखंड की सब जूनियर टीम केरल के एर्णाकुलम में 10-13 जनवरी 2023 तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय सब जूनियर फेंसिंग प्रतियोगिता में भाग लेगी. कैडेट टीम 11-13 दिसम्बर, 2022 तक महाराष्ट्र के नासिक में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय कैडेट प्रतियोगिता में भाग लेगी.
इसे भी पढ़ें: परिवार नियोजन अपना कर पुरूष निभाएंगे अपनी जिम्मेदारी: निदेशक प्रमुख




