News Wing
Anand(Gujarat), 09 December: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि भाजपा ने सरदार वल्लभ भाई पटेल, महात्मा गांधी और सुभाष चंद्र बोस जैसे नेताओं को ‘‘उत्पाद’’ में तब्दील कर दिया है. राहुल ने कल कहा कि आपने (प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी) ने कहा कि सरदार पटेल कांग्रेस के नेता थे. उन्होंने यहां एक सभा में कहा कि यह एक तथ्य है कि वह (सरदार पटेल) कांग्रेस के नेता थे. यदि हम सरदार पटेल को समझने के लिए गहरे तक जाएं तो हम पाएंगे कि वह गुजरात के हृदय में रची बसी एक आवाज हैं. राहुल ने कहा कि सरदार पटेल न तो नरेंद्र मोदी से संबंधित हैं और न ही राहुल गांधी या सोलंकी से, न ही गुजरात या भारत से, वह पूरी दुनिया से संबंधित हैं. उन्होंने घोषणापत्र को लेकर भी भाजपा की आलोचना की और कहा कि यह गुजरात के लोगों से विमर्श किए बिना वित्त मंत्री अरुण जेटली के कार्यालय में जल्दबाजी में तैयार किया गया.
इसे भी पढ़ें- गुजरात: विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान शुरू
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




