Uncategorized

गुजरात: विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान शुरू

News Wing
Ahmedabad, 09 December:
राजनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माने जा रहे गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान आज शुरू हो गया. इसके तहत सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात की 89 सीटों पर मतदान हो रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य में करीब 2.12 करोड़ लोग वोट डालेंगे. यहां मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस के बीच है. पहले चरण के चुनाव के लिए कुल 977 उम्मीदवार मैदान में हैं.आज शनिवार को हो रहे मतदान में प्रतिष्ठित उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री विजय रुपाणी (राजकोट-पश्चिम), कांग्रेस के शक्तिसिंह गोहिल (मांडवी) और परेश धनानी (अमरेली) के भाग्य का फैसला होगा.

पीएम मोदी की प्रतिष्ठा की लड़ाई के तौर पर देखा जा रहा चुनाव

इस चुनाव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई के तौर पर देखा जा रहा है जबकि जल्द ही कांग्रेस प्रमुख बनने जा रहे राहुल गांधी के लिए यह चुनाव नेतृत्व की परीक्षा हैं. अयोध्या में राम मंदिर, गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने की तैयारी और उनके मंदिर दर्शन सहित विभिन्न मुद्दों के साथ चुनाव प्रचार वक्त-वक्त पर बदलता रहा और कई बार यह निजी हमलों के रूप में भी नजर आया. मोदी के खिलाफ उनके गढ़ में जीत हासिल करने के लिए गांधी कांग्रेस के प्रमुख नेता बनकर उभरे. सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात में मोदी ने करीब 15 रैलियों को संबोधित किया जबकि गांधी ने वहां सात से ज्यादा दिन बिताए और कई सभाओं को संबोधित किया.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button