NEWS WING
Ranchi, 09 December: TOYOTA KIRLOSKAR PRIVATE LIMITED (TKM) ने मीडिया में नोटिस जारी कर अपने सभी ग्राहकों को सूचित किया है कि कंपनी टॉपलिंक टोयोटा से डीलरशिप वापस लेगी. टॉपलिंक टोयोटा 9 मार्च 2018 तक ही कंपनी की Authorized डीलर है. कंपनी ने टॉपलिंक पर दो निर्देश दिए हैं.
1) टॉपलिंक उन गाड़ियों के लिए गए एडवांस ग्राहकों को वापस करें, जो स्टॉक में नहीं हैं.
2) टॉपलिंक सर्विस के लिए सात फरवरी 2018 तक ही गाड़ी लें. आठ मार्च 2018 तक सर्विस या मेनटेंनस के लिए ली गयी सभी गाड़ियां ग्राहकों को वापस कर दे.
कंपनी ने ग्राहकों को सावधान रहने को कहा
कंपनी ने अपने ग्राहकों को एहतियात बरतने को कहा है. कंपनी ने साफ कहा है किसी ने अगर टॉपलिंक को गाड़ी के लिए एडवांस दिया है, देने की सोच रहे हैं, सर्विसिंग और मेनटेंनस का मामला है तो टॉपलिंक से फौरन संपर्क कर अपनी समस्या सुलझा लें. साथ ही कंपनी ने यह भी कहा है कि टॉपलिंक के किसी मामले की जिम्मेदारी TOYOTA KIRLOSKAR PRIVATE LIMITED (TKM) की नहीं होगी. कंपनी ने कहा है कि झारखंड में टोयोटा की Authorized डीलरशिप BEBBCO TOYOTA के पास है. सेल्स एंड सर्विस के लिए BEBBCO TOYOTA, VI PHASE, आदित्यपुर इंडस्ट्रीयल एरिया, घमरिया, जमशेदपुर से संपर्क करें. सेल्स के लिए BEBBCO TOYOTA, NEAR WOMENS COLLAGE, बिस्टुपुर, जमशेदपुर से संपर्क करें.
कहां-कहां है टॉपलिंक का शोरुम और कार्यालय
सेल्स एंड सर्विस
रांचीः NH-33, OPP. ZOO, NEAR APPOLO HOSPITAL, CHAKLA, ORMANJHI
धनबाद- GT ROAD, AT- GAHIRA, PO- JAGALPUR, GOVINDPUR
सेल्स
रांचीः PULSAR PLAZA, LINE TANK ROAD, NEAR FIRAYALAL CHAUK




