Ranchi

Ranchi: वर्तमान संदर्भ में शिक्षा और बाल अधिकार ” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन

Ranchi: बाल दिवस के अवसर पर कांटाटोली के मंगल टावर में बच्चों के लिए चित्रांकन , नृत्य प्रतियोगिता और संगोष्ठी का आयोजन बिरसा के द्वारा किया गयाा. संगोष्ठी का विषय “वर्तमान संदर्भ में शिक्षा और बाल अधिकार ” था. इस मौके पर सीपीआई के जिला सचिव अजय सिंह , अखिल भारतीय प्रारंभिक शिक्षक महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बाबूलाल झा, वरिष्ठ पत्रकार विनय भूषण , राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव , एआईएसएफ के राज्य अध्यक्ष मेहुल मृगेंद्र, पत्रकार परवेज कुरैशी मौजूद थेे. इस कार्यक्रम संचालन बिरसा की फरजाना फारुकी ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से अगता पन्ना, सहजादी खातून,फैजीन फातमा, ज्योति कच्छप, नूरी खातून , शबाना खातून, निक्की परवीन, अनिकेत चौधरी, काजल देवी आदि ने अपना योग्यदान दियाा.

इसे भी पढ़ें: असहाय, गरीबों एवं वंचितों के लिए किए जाने वाला कार्य ही सच्ची समाजसेवा: राज्यपाल

इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए शिक्षक महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बबूलाल झा ने कहा कि विश्व के विकसित देशों की तुलना में भारत में बाल अधिकार संक्षिप्त है. देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर नेहरू ने का सपना था की देश के हर बच्चे को कम से कम एक ग्लास दूध उपलब्ध हो पाए पर आज भी वो सपना अधूरा है. सीपीआई के जिला सचिव अजय सिंह ने कहा कि आज देश के सभी बच्चों के मुफ्त सामान्य शिक्षा होनी चाहिए. एआईएसएफ के राज्य अध्यक्ष मेहुल मृगेंद्र ने कहा कि देश में चाहें राष्ट्रपति हो या भंगी की संतान सब को शिक्षा मिले एक समान. राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि जब तक देश में बालश्रम जैसी कुप्रथा रहेगी तब तक देश में बाल विकास अधूरा है.

एकल नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार सानिया पूर्ति, द्वितीय पुरस्कार समीर नायक, तृतीय पुरस्कार जन्नत मेहताब को मिला. वहीं सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार पारी ग्रुप ,द्वितीय पुरस्कार आयशा ग्रुप और तृतीय पुरस्कार सुलतान ग्रुप को मिला. चित्रांकन प्रतियोगिता में=प्रथम पुरस्कार अंकित मुंडा, दिलशान, अफसाना परवीन को द्वितीय पुरस्कार तानिया तबस्सुम आरा, मुस्कान परवीन , तानिया परवीन को और तृतीय पुरस्कार फरहीन परवीन, सुनैना खातून, तंजीम अंसारी को मिला.

Related Articles

Back to top button