JharkhandNationalNEWSRanchiTOP SLIDER

लोहरदगा पहुंचे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, जिले के चौक चौराहों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Lohardaga: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख डाक्टर मोहन भागवत रविवार की सुबह लोहरदगा पहुंचे. रांची एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से लोहरदगा पहुंचे. रांची से लोहरदगा तक सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रही. आरएसएस संघ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय वर्ग में शामिल होने लोहरदगा आये हैं.

लोहरदगा में  झारखंड के प्रांत संघचालक सच्चिदानंद लाल अग्रवाल के आवास पर भोजन करने के बाद वे छत्तीसगढ़ के जशपुरनगर के लिए रवाना होंगे. पिछले दो दिनों से लोहरदगा में चल रहे आरएसएस के प्रवासी कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण वर्ग में शामिल सभी स्वयंसेवकों से भी वे मिलेंगे. छत्तीसगढ़ के  जशपुरनगर में वनवासी कल्याण आश्रम की ओर से सोमवार को आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. कार्यक्रम में मतांतरित लोगों की घरवापसी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे. इस कार्यक्रम में झारखंड के गुमला, लोहरदगा व सिमडेगा जिले से लोग शामिल होंगे.

Related Articles

Back to top button