
Ranchi/Bundu: बुंडु अनुमण्डल क्षेत्र में इन दिनों बालू उठाव को लेकर बालू व्यवसायियों के द्वारा लगातार आंदोलन कर रहे हैं. इसी क्रम में शुक्रवार को बालू व्यवसायी संघ के सदस्यों ने अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार साव से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा. इस दौरान एसडीओ ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी. वैध चालान लेकर सभी मानकों को पूरा कर गाड़ियों का परिचालन हो सकेगा. इसे लेकर सभी नियमों का पालन करने की बात कही है.
इसे भी पढ़ें: Ranchi: तमाड़ में खड़ी ट्रक के पीछे टकराई बाइक, सवार की मौत
पीपीके कॉलेज बुंडू में स्नातकोत्तर के सीटों की वृद्धि को लेकर DSW को सौंपा ज्ञापन
अनुमंडल के बुंडू प्रखंड स्थित पांच परगना किसान महाविद्यालय बुंडू के छात्र नेता सुरेंद्र लोहरा ने आज रांची विश्वविद्यालय रांची के छात्र कल्याण संकाय अध्यक्ष डॉ. राजकुमार शर्मा को स्नातकोत्तर के प्रत्येक विषय में 150 सीटों की वृद्धि की मांग किया तथा स्नातकोत्तर के सभी संकाय (आर्टस,कॉमर्स तथा साइंस) के नामांकन हेतु चांसलर पोर्टल खोलने की भी मांग रखा. आदिवासी छात्र संघ के छात्र नेता ने कहा कि स्नातकोत्तर के लिए ऑनलाइन किए हुए सभी विद्यार्थियों का नामांकन हो तथा वैसे विद्यार्थी जो स्नातकोत्तर में ऑनलाइन नहीं कर पाए उनके लिए भी पुन: चांसलर पोर्टल खोलने का आग्रह किया है. छात्र नेता का कहना है की पांच परगना क्षेत्र में शिक्षा का माहौल बने ताकि किसान मजदूर रिक्शा चालक तथा गरीब से गरीब परिवार के बेटा – बेटी आसानी से शिक्षा प्राप्त कर उज्जवल भविष्य का निर्माण कर सके.





