
Ranchi: संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली द्वारा आयोजित सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा-2022 दिनांक 16 से 18 सितंबर और 24 से 25 सितंबर तक आयोजित होगी. पहली पाली 09.00 बजे पूर्वाह्न से 12.00 बजे मध्याह्न तक और दूसरी पाली दिन के 02.00 बजे से शाम 05.00 बजे तक होगी. परीक्षा को लेकर रांची के डोरंडा स्थित निर्मला कॉलेज में सब सेंटर ए एवं बी बनाया गया है.
दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी
परीक्षा केंद्र पर कदाचार मुक्त वातावरण में परीक्षा का आयोजन कराने एवं विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर डीसी और एसएसपी ने पुलिस बल एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की है. परीक्षा में शामिल छात्र एवं उनके अभिभावक परीक्षा केन्द्र पर भीड़ लगाकर विधि-व्यवस्था भंग करने का प्रयास कर सकते हैं. इस आशंका को देखते हुए सदर एसडीओ द्वारा दं० प्र0 सं0 की धारा 144 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए परीक्षा केंद्र के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा जारी की गई है. यह निषेधाज्ञा 16 से 18 सितंबर एवं 24 से 25 सितंबर तक सुबह 06.00 बजे से रात 08.00 बजे तक प्रभावी रहेगा.
निम्नलिखित निषेधाज्ञा जारी की गई
-पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों के एक जगह जमा होने पर रोक लगाई गई है. (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों/कर्मचारियों तथा सरकारी कार्यक्रम एवं शवयात्रा को छोड़कर).
-किसी प्रकार का ध्वनि विस्तारक यंत्र का व्यवहार करना.
-किसी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र, जैसे-बंदूक, रायफल, रिवाल्वर, बम, बारूद आदि लेकर चलना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों/कर्मचारियों को छोड़कर).




