ChaibasaJamshedpurJharkhand

Jharkhand Weather Today: झारखंड के इन ज‍िलों में कुछ देर में होगी जोरों की बार‍िश, मौसम व‍िभाग ने क‍िया अलर्ट

Jamshedpur: झारखंड के गई ज‍िलों में कमोबेश बार‍िश का स‍िलस‍िला जारी है. यह क्रम बुधवार को भी जारी रहेगा. मौसम वि‍भाग ने तात्‍कालि‍क मौसम चेतावनी में बताया है क‍ि झारखंड के पश्‍च‍िमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां ज‍िले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ वर्षा होने की संभावना है. इस मौसम को देखते हुए व‍िभाग ने लोगों से आग्रह क‍िया है क‍ि वे सतर्क और सावधान रहें. सुरक्षि‍त स्‍थान में शरण लें. पेड़ के नीचे नहीं रहे. ब‍िजली के खंभों से दूर रहें. क‍िसानों से खासतौर से आग्रह है क‍ि वे अपने खोतों में नहीं जाएं और मौसम सामान्‍य होने की प्रतीक्षा करें.

ये भी पढ़ें- Jamshedpur Police Big Achievement : मानगो में 33 लाख की बैंक डकैती के मामले का पर्दाफाश, बिहार के दो लोग गिरफ्तार, बिष्टुपुर में ज्वेलर्स कर्मचारी से 32 लाख की लूट का भी खुलासा   

Related Articles

Back to top button