
Jamshedpur: टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट परिसर में एक कर्मचारी के शव मिलने के बाद कंपनी की सुरक्षा पर बड़ा सवाल उठ खड़ा हुआ है. अभी तक मिली जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना कंपनी के प्लांट वन डिविजन में हुई है. मृतक स्थायी कर्मचारी है और बी शिफ्ट ड्यूटी में था. उसका शव प्लांट वन के लाइम पिट में फंसा हुआ मिला. जिस तरह से शव मिला है, वह किसी बड़ी दुर्घटना की ओर इशारा करता है. फिलहाल शव को टाटा मोटर्स हॉस्पिटल लाया गया है. आखिर कर्मचारी की मौत कैसे हुई? इस बारे में अभी कोई बोल नहीं रहा है. प्रबंधन के साथ यूनियन भी अभी बोलने की स्थिति में नहीं है. जब टाटा मोटर्स के कई वरीय पदाधिकारी बोनस समझौते को लेकर जमशेदपुर में है, उस वक्त इस दुर्घटना के होने से पूरे प्लांट में सनसनी फैल गई है.
ये भी पढ़ें- Bonus in Jamshedpur: जेड सीवीएस इंडिया लिमिटेड ने टाटा स्टील की तर्ज पर 20 फीसदी दिया बोनस, ये रही पूरी जानकारी




