1st Lead2nd Lead3rd Lead4th LeadJharkhandJharkhand PoliticsJharkhand StoryLead NewsMain SliderRanchiTOP SLIDERTop Story

बाबूलाल मरांडी ने की अपील, पढ़ें श्री श्री 108 शिबू सोरेन परिवार संपत्ति कथा और जानें सोरेन परिवार की हकीकत

Ranchi: पूर्व सीएम और भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने आज सांसद शिबू सोरेन सहित उनके पुत्र और सीएम हेमंत सोरेन व परिवार के अन्य सदस्यों पर जमकर खूब बरसे. कहा कि जब-जब सोरेन परिवार पर संकट आता है, वे आदिवासी होने का कार्ड और ड्रामा खेलने लगते हैं. कहते हैं कि वे आदिवासी हैं, उन्हें कोई पचा नहीं पाता. सामंतवादी सोच के लोग उन्हें परेशान करते हैं. हेमंत सोरेन सहित उनकी पार्टी झामुमो और उनका पूरा कुनबा बार बार यही राग अलापने लगते हैं. सच तो यह है कि सोरेन परिवार ने 108 संपत्तियों का साम्राज्य रांची से दुमका तक और राज्य के बाहर पूरे देश में भी खड़ा किया है. इसके अलावा कई अघोषित संपत्तियों के भी वे मालिक हैं. दिल्ली हाईकोर्ट व लोकपाल के यहां सोरेन परिवार के बारे में पड़े दस्तावेज बताते हैं कि इस परिवार ने लोकतंत्र के साथ कैसा मजाक किया है. लोकतंत्र पर परिवारतंत्र हावी है. राज्य की जनता श्री श्री 108 शिबू सोरेन परिवार संपत्ति कथा जरूर पढ़े और इस परिवार का सच जाने. प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा भी मौजूद थे.
इसे भी पढ़े: झामुमो का सांसद निशिकांत दुबे पर निशाना, कहा- सामंती और मनुवादी सोच वाले भाजपा नेताओं को आदिवासी नेतृत्व स्वीकार नहीं

आदिवासी सोरेन परिवार ने दिखायी सामंती सोच
बाबूलाल ने कहा कि खुद को लाचार,आदिवासी परिवार से होने की बात करने वाले सोरेन परिवार का मामला हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट, लोकपाल, चुनाव आयोग या राजभवन जब भी जाता है तो ये ट्राइबल कार्ड खेलने लगते हैं. अपने आपको बचाने को नामी गिरामी वकीलों को हायर करते हैं. राज्य में कोई भी ट्राइबल यहां ऐसा नहीं होगा जो इतने महंगे वकीलों को हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट के लिये रख सके. इससे दिखता है कि खुद को आदिवासी कहने वाले सोरेन परिवार का आचरण कितना सामंतवादी है.

लोकपाल के यहां चल रहे मामले की सच्चाई कुछ और है.सीबीआई, इन्कम टैक्स ने जब शिबू सोरेन परिवार की संपत्ति के बारे में पता लगाया तो 108 तरह की संपत्तियों का पता लगा. हालांकि चुनाव लड़ते समय सोरेन परिवार ने पूरी संपत्ति की बजाये आधे से भी कम को ही डिक्लेयर किया था. चुनाव लड़ते समय पूरी संपत्ति का विवरण नहीं देने या उसे छिपाने पर उनकी सदस्यता जा सकती है. पिछले 12-14 सालों में (2002-2005 के अवधि से लेकर अब तक) सोरेन परिवार ने इतनी संपत्ति खड़ी की है. कई बेनामी संपत्ति ऐसी है जिसके बारे में वे भी नहीं जानते हैं  और जो किसी और के नाम पर है. राज्य और इसके बाहर संपत्ति जांच का विषय है.

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो सोरेन परिवार
सुप्रीम कोर्ट,लोकपाल में बड़े बड़े वकीलों को लेकर सोरेन परिवार इसलिये जाते हैं कि उनकी संपत्तियों के बारे में और जांच ना हो. आखिर सोरेन परिवार को किस बात से डर है. अगर उन्होंने वाजिब तरीके से सब संपत्ति अर्जित की है तो उसका रिसोर्स दें, सबों को जानकारी दें. इनकी स्थिति किसी से छिपी नहीं है. फिलहाल तो यही है कि वे जांच से डरते हैं. जांच ना हो, इसके लिये डराने का भी काम कराते हैं. पिछले 10-12 सालों में देखें तो किसी और आदिवासी ने इतनी दौलत इकट्ठी नहीं की होगी. आदिवासी होते जिस तरह से सोरेन परिवार ने बेहिसाब संपत्ति बनायी है, उसके लिए उन्हें गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराना चाहिये.

राज्य में कई ऐसे आदिवासी परिवार हैं जिनके पास जमीन नहीं है. वे पीएम आवास तक नहीं बना पाते. दो कट्ठा जमीन झोंपड़ी तक बनाने को नहीं. उनकी मदद करने की बजाये यह सोरेन सरकार अपनी जमीन पर खड़े गरीबों के घरों को भी तोड़ रही है. शिबू सोरेन परिवार के पास 108 प्रॉपर्टीज हैं और सीबीआई, टैक्स के पास जो जानकारी है, उसके मुताबिक उनके पास 250 करोड़ की संपत्ति का पता लगा है. ऐसे में सोरेन परिवार की संपत्ति की जांच में और भी जानकारी सामने आ सकती है. इस परिवार ने राज्य को केवल लूटने का काम किया है. बतौर कोयला मंत्री रहते शिबू सोरेन और राज्य में सीएम रहते उनके पुत्र हेमंत सोरेन ने पूरी तरह से राज्य को लूटा ही है.

Related Articles

Back to top button