
Jamshedpur : ब्याहुत कलवार समाज ने प्रभु बलभद्र जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन साकची स्थित रामगढ़िया सभागार में किया गया जहां बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे. समाज के द्वारा विगत 40 वर्षों से कुल के देवता प्रभु बलभद्र के जन्मोत्सव को एक उत्सव के रूप मे मनाया जाता है. इस दौरान पहले प्रभु का पूजन किया जाता है, जिसके बाद भजनों की प्रस्तुति होती है. समाज के पदाधिकारियों के अनुसार इस आयोजन में समाज के उत्कृष्ट छात्रों एवं प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाता है. साथ ही समाज में विवाह के इच्छुक परिवारों का भी मिलन करवाया जाता है और समाज के गरीब तबके के लोगों को आर्थिक मदद भी की जाती है.

ये भी पढ़ें- Cyrus Mistry News : साइरस मिस्त्री की मौत से जमशेदपुर में भी शोक की लहर, टाटा ग्रुप के चेयरमैन रह चुके थे साइरस




