Uncategorized

रामगढ़: बिजलिया तालाब के पानी निकासी का मेड टूटा, घरों में घुसा पानी, लोग परेशान (देखें वीडियो)

News Wing

Ramgarh, 30 October: जिला खनिज योजना मद से बिजूलिया तालाब का निर्माण किया जा रहा है. छठ पूजा के समाप्त होते ही रविवार देर रात अचानक तालाब का मेड टूट गया. इसके बाद तेज गति से तालाब का पानी निकलने लगा. तालाब का पानी आबादी वाले क्षेत्र में लगातार घुस रहा है. निचली क्षेत्र मैं रहने वाले लोग इससे सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं.

पांच वर्ष पूर्व भी तालाब का मेड टूट जाने से कई घरों में तालाब का पानी घुस गया था

अभी तो घर के आंगन में पानी घुसा है, अगर पानी को समय रहते नहीं रोका गया तो पूरा घर पानी में डूब जाएगा. बता दें कि पांच वर्ष पूर्व भी तालाब का मेड टूट जाने से कई घरों में तालाब का पानी घुस गया था.

“रात के अंधेरे में तालाब का मेड जानबुझ कर तोड़ दिया गया”

मामले में भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह एवं कांग्रेस पार्टी के रामगढ़ प्रखंड अध्यक्ष शहजाद खान ने आरोप लगाते हुए कहा है कि रात के अंधेरे में तालाब का मेड जानबुझ कर तोड़ दिया गया है. तालाब का पानी पंप के द्वारा निकाला जाना था लेकिन उससे पहले ही यह घटना हो गयी. उन्होंने यह भी कहा कि जानबूझकर यहां के लोगों को परेशान किया जा रहा है. घटना रविवार देर रात की है. तालाब का निर्माण जिला खनिज योजना मद से किया जा रहा है. जिला प्रशासन को इसकी खबर दी गई है. घटना के बाद लोगों में आक्रोश बढ़ गया है. लोग व्यवस्था से नाराज हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button