Uncategorized

लातेहार: परिजनों संग मिलकर प्रेमी ने ही कर दी प्रेमिका की हत्या, शव को दफनाया

News Wing

Latehar, 30 October: लोगों का अनुभव सच ही कहता है कि कच्ची उम्र का प्यार, प्यार नहीं मात्र एक आकर्षण है. लेकिन इस जाल में फंसे लोग समय रहते समझ नहीं पाते. ऐसे ही एक कच्ची उम्र के प्यार का अंजाम सुन रोंगटे खड़े हो जाते हैं. जहां एक अठारह वर्षीय लड़के के प्यार की जाल में फंसी 15 वर्षीय लड़की को इस प्यार की कीमत अपनी जान देकर गंवानी पड़ी. जान भी किसने ली उसी इंसान ने जिससे उसने प्यार किया.

जानें क्या है मामला

लातेहार थाना क्षेत्र के रीचुघुटा ग्राम निवाशी नाराया भुइया के पुत्र फंटूश भुइया (इंटर का छात्र, 18 वर्षीय ) ने दशहरा के पूर्व लातेहार थाना क्षेत्र के केंद्वाही ग्राम निवासी मघा गंझू की पुत्री सरिता कुमारी ( राजकीय उत्क्रमित विधालय रीचुघुटा कि 9वीं क्लास कि छात्रा, 15 वर्षीय ) को अपने प्यार के जाल में फंसा भगा ले गया था. लेकिन जब पैसे खत्म होने लगे और परिजनों का दबाव बढ़ने लगा, तो वह अपनी प्रेमिका संग कुछ दिन पहले ही घर लौटा. दोनों के लौटने की जानकारी सरिता के परिजनों को भी हो गयी थी. इधर फंटूस के परिजन उसपर लड़की को छोड़ने का दबाव बनाने लगे. परिजनों की बात मानकर फंटूस प्रेमिका सरिता को छोड़ने को तैयार भी हो गया. लेकिन सरिता ने इसका विरोध किया. कुछ दिनों तक यही सिलसिला चलता रहा. फिर बीते रविवार 28 अक्टूबर की रात मामले ने गंभीर रूप ले लिया. फंटूस ने अपने परिजनों के साथ मिल कर सरिता की हत्या कर दी और शव को गांव के ही रेका पहाड़ की तलहटी में दफना दिया.

सरिता को उसके परिजनों ने फंटूस के घर नहीं देखा, तो उन्हें शक हुआ

इधर जब दो दिनों तक सरिता को उसके परिजनों ने फंटूस के घर नहीं देखा, तो उन्हें शक हुआ. सरिता के पिता मघा गंझू केंद्वाही ग्राम के ग्रामीणों के साथ सोमवार सुबह नारायण भुइया के घर पहुंचे और बेटी सरिता को खोजने लगे. जब सरिता नहीं मिली और कोई उचित जवाब भी नहीं मिला, तो सरिता के पिता और उनके साथ आये ग्रामीणों ने फंटूस संग उसके परिजनों की पीटाई करने लगे तब जाकर उनलोगों ने सरिता के हत्या कर दिये जाने की बात कही. जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही लातेहार थाना पुलिस घटना स्थल पहुंची और फंटूस और उसके परिजनों की निशानदेही पर सरिता के शव को बरामद किया. पुलिस शव के पोस्टमार्टम के लिए लातेहार ले गयी है.

प्रेम-प्रसंग के साथ, आपसी विवाद का भी है मामला: लातेहार थाना प्रभारी

मामले पर लातेहार थाना प्रभारी रमेश सिंह एवं अंचल पदाधिकारी हरिश कुमार ने कहा कि मामला प्रेम प्रसंग का तो है ही, साथ ही साथ यह ग्रामीणों के आपसी विवाद का भी मामला है. पूरी जांच के बाद ही सटीक रूप से कुछ भी कहा जा सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button