News Wing
Mokame, 09 November: मोकामा थाना के सुल्तानपुर धोबिया टोली में बंदूक के बल अपराधियों ने विधवा के साथ सामुहिक दुष्कर्म किया. फिर उसकी बहू व बेटी के साथ भी दुष्कर्म का प्रयास किया. घटना बुधवार सुबह तकरीनब तीन बजे की बताई जा रही है. इधर घटना के बाद महिलाएं काफी डरी हुई है.
विधवा के साथ की गई मारपीट
दुष्कर्म का विरोध करने पर पीड़िता के साथ जम कर मारपीट की. साथ ही बहु बेटी के साथ भी दुष्करम की कोशिश की. जिसके बाद चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग घटनास्थल पहुंचे और महिलाओं को अपराधियों के चंगुल से बचाया. ग्रामीणों को देख अपराधी मौके से फरार हो गए. साथ ही जाते-जाते उन्होंने पीड़िता के घर का सामान भी इधर-उधर फेंक दिया. वहीं, पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी.
दीवार फांद कर घर में घुसा आरोपी
घटना के बाद से पीड़ित महिलाएं काफी डरी हुई थी लेकिन ग्रामीणों के समझाने के बाद उन्होंने थाने में मामला दर्ज करवाया. इधर ग्रामीणों ने पीड़ित महिलाओं के साथ अपराधियों के खिलाफ सड़क पर विरोध प्रदर्शन भी किया. बताया जा रहा है कि इस घटना में पांच–छह लोग शामिल थे. पीड़िता के घर की दीवार फांद कर श्याम सुंदर नाम का अपराधी व एक और युवक कमरे में दाखिल हुआ, जबकि अन्य बदमाश घर के बाहर खड़े रहे. कमरे में विधवा अपने छोटे बेटे के साथ सो रही थी. अपराधियों ने उसके बेटे को उसी कमरे में बंद कर दिया. वहीं, विधवा को उठा कर पास के बगीचे में ले गये.
बेटी व बहू से भी की छेड़खानी
अपराधियों ने विधवा महिला के साथ बारी–बारी से दुष्कर्म किया. थोड़ी देर बाद घटना का एहसास होने पर दोनों महिलाओं ने कमरे से बाहर निकल कर आसपास के लोगों से सुरक्षा की गुहार लगायी. शोरगुल सुन दो–तीन अपराधी दोबारा पीड़िता के घर में दाखिल हो गये और अन्य दोनों महिलाओं के साथ भी छेड़खानी की. साथ ही दोनों के भी बंधक बना कर घर से बाहर ले जा रहे थे, पर ग्रामीणों की तत्परता से बहू व बेटी की इज्जत बच गयी. ग्रामीणों ने बताया कि विधवा का बड़ा बेटा दिल्ली में मजदूरी करता है.
क्या कहते है मोकामा थानाध्यक्ष
इस संबंध में मोकामा थानाध्यक्ष कैसर अली ने बताया कि पीड़िता के बयान पर कुख्यात श्याम सुंदर व अज्ञात अपराधियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. जल्द ही अपराधी पुलिस के गिरफ्त में होगें.





878165 936883You must be extremely astute at research and writing. This shows up inside your original and unique content. I agree along with your primary points on this topic. This content material ought to be seen by more readers. 319826