Uncategorized

फर्जी स्टांप पेपर घोटाले का दोषी अब्दुल करीम तेलगी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

News Wing

Bangalore, 24 October: फर्जी स्टांप पेपर घोटाले का दोषी अब्दुल करीब तेलगी मस्तिष्क ज्वर से पीड़ित है और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है. तेलगी के वकील ने यह जानकारी दी.

वेंटिलेटर पर रखा गया है अब्दुल करीब तेलगी

तेलगी के वकील एमटी नानैया ने आज यहां बताया,‘‘ वह जीवित हैं लेकिन उनकी हालत गंभीर है. उन्हें विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. वह आईसीयू में हैं और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है. वह मस्तिष्क ज्वर से पीड़ित हैं।.’’ उन्होंने बताया कि तेलगी को चार दिन पहले अस्पताल में भर्ती करवाया गया था.

तेलगी की 2001 में अजमेर से हुई थी गिरफ्तारी

नानैया ने कहा, ‘‘ उन्हें थोड़ा और जल्दी भर्ती करवाया जाना चाहिए था. इसमें देरी हुई.’’ तेलगी को नवंबर 2001 में अजमेर से गिरफ्तार किया गया था. वह बीते 20 वर्षों से मधुमेह और उच्च रक्तचाप से पीड़ित है. उसे एड्स समेत कई रोग हैं.
 

202 करोड़ रूपये का लगाया गया था जुर्माना

कई करोड़ रूपयों के फर्जी स्टांप पेपर घोटाले में उसे 30 वर्ष की कारावास की सजा सुनाई गई थी और वह बेंगलुरू के पाराप्पाना अग्रहारा सेंट्रल जेल में सजा काट रहा है. उस पर 202 करोड़ रूपये का जुर्माना भी लगाया गया था.
हाल में तेलगी तब विवादों में घिरा था जब पूर्व डीआईजी (कारावास) डी रूपा ने आरोप लगाया था कि जेल प्रशासन जेल में उसे सुविधाएं देता था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button