
Ranchi: अर्बन वाटर सप्लाई के तहत हर घर में पानी का कनेक्शन दिया जाना है. इसके लिए रांची नगर निगम और नगर विकास विभाग मिलकर काम कर रहा है. शहर को 24 घंटे पानी मिल सके इसके लिए एक राइजिंग लाइन बिछाई जा रही है. लेकिन एनएचएआई से एनओसी नहीं मिलने के कारण पाइपलाइन बिछाने का काम ठप हो गया है. वहीं 21.86 किलोमीटर में मात्र 2.39 किलोमीटर ही काम पूरा हो पाया है. ऐसे में साफ है कि पूरे शहर को पानी की सप्लाई के लिए फिलहाल इंतजार करना होगा.
इसके लिए रांची नगर निगम के अधिकारियों ने कई बार एनएचएआई को एनओसी जारी करने को लेकर पत्र भी लिखा. इसके बावजूद एनएचएआई की ओर से एनओसी नहीं दिया जा रहा है. अब नगर आयुक्त शशि रंजन ने संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर किसी भी हाल में एनओसी लेने का आदेश दिया है. जिससे कि काम शुरू किया जा सके.
इसे भी पढ़ें:धनबाद में JSLPS की दीदीयों ने बनाई 5 हजार से अधिक राखियां, स्टॉल लगाकर बेच रही राखियां
563 किलोमीटर का नेटवर्क
पूरे शहर में पानी के सप्लाई के लिए 563 किलोमीटर पाइपलाइन का जाल बिछाया जा रहा है. इसके तहत 477.85 किलोमीटर काम पूरा हो चुका है. अब एजेंसी को 96 किलोमीटर और पाइपलाइन बिछाना है.
इसके बाद पानी के सप्लाई के लिए सभी पाइपलाइन तैयार हो जाएंगे. लेकिन इससे लोगों को पानी नहीं मिल पाएगा चूंकि राइजिंग लाइन का काम ही अधर में लटक गया है. राइजिंग लाइन का कनेक्शन होने के बाद शहर के सभी इलाकों में पाइपलाइन से पानी की सप्लाई शुरू होगी.
इसे भी पढ़ें:दिल्ली में CM हेमंत सोरेन, सियासी हलचल तेज
6 रिजर्वायर का 85 परसेंट काम पूरा
पटेल पार्क, अमरूद बागान, बकरी बाजार, आइटीआइ बस स्टैंड, बनहोरा 1 और बनहोरा 2 में बनने वाले रिजर्वायर का काम 85 परसेंट पूरा हो चुका है. अब इन पानी की टंकियों को फाइनल करने का काम तेज कर दिया गया है. जिससे कि एक बड़ी आबादी को पानी की सप्लाई हो सकेगी. बताते चलें कि शहर की दो लाख की आबादी को पीने का साफ पानी उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है.
इसे भी पढ़ें:कांटाटोली फ्लाईओवरः बची दो एकड़ जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द होगी शुरू




