JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

कांग्रेसियों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, एसडीओ ने कहा- होगी कार्रवाई

Ranchi: राजधानी रांची में प्रदेश कांग्रेस ने राजभवन मार्च के बहाने अपनी ताकत दिखाई. शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस की ओर से मंहगाई और बेरोजगारी को लेकर प्रदर्शन किया और राजभवन मार्च निकाला. राजभवन के पास कांग्रेसियों ने बैरिकेडिंग को हटाते हुए आगे बढ़ने की कोशिश की. कुछ कांग्रेसी राजभवन के मुख्य द्वार तक पहुंच गए. इस बीच पुलिस के साथ नोंक-झोंक भी हुई. इसको देखते हुए पुलिस ने कांग्रेस के मंत्री बन्ना गुप्ता, रामेश्वर उरांव, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन, राकेश सिन्हा, एम तौफिक, एमएलए दीपिका पांडेय, शिल्पी नेहा तिर्की, ममता, अंबा प्रसाद, अजय नाथ शाहदेव समेत काफी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया. इधर, एसडीओ दीपक दुबे ने कांग्रेसी नेताओं को जाकिर हुसैन पार्क तक ही जाने की अनुमति दी गयी थी, लेकिन नेताओं ने बैरिकेडिंग को तोड़ कर राजभवन के मुख्य द्वार तक आने का प्रयास किया जो आदेश का उल्लंघन है. नेताओं को राजभवन के गेट तक जाने की अनुमति नहीं थी. एसडीओ ने कहा कि नियमसंगत कार्रवाई की जायेगी. जहां तक मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की बात है तो मजिस्ट्रेट के साथ-साथ पर्याप्त पुलिस बल की भी तैनाती की गयी थी. पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किये गये थे.

इसे भी पढ़ें:  Jamshedpur: पूर्व मंत्री रामचंद्र सह‍िस ने दीनदयाल उपाध्‍याय कौशल व‍िकास केंद्र प्रबंधन पर उठाये सवाल, कहा- लेडीज हॉस्‍टल में देर रात लगती बड़ी-बड़ी गाड़ियां, क्‍या करने जाते हैं पुरूष

गरीबों की थाली से निवाला छिनने का काम कर रही सरकारः राजेश ठाकुर

प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार निरंतर महंगाई में वृद्धि करती जा रही है. खाद्यान्नों पर पांच फीसदी जीएसटी लगाना कहीं से भी उचित नहीं है. केंद्र सरकार ने लोगों को बेरोजगार करने का काम किया अब गरीबों की थाली ने निवाला छिनने का काम कर रही है. उन्होंने कहा कि महंगाई के खिलाफ आज कांग्रेस उतरी है कल पूरा देश उतरेगा. हमलोग राज्यपाल को बताने आये थे कि ऐसी हालात को देखते हुए केंद्र सरकार को अगाह करिए नहीं तो पूरा प्रदेश इसी तरह जलेगा.

विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि महंगाई का मुद्दा पूरे देश में छाया हुआ है. कल जिन मुद्दों को लेकर भाजपा चुनाव में उतरी थी आज उन्हीं मुद्दों में खुद फंस गयी है. सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिये. कांग्रेस एमएलए दीपिका पांडेय ने कहा कि केंद्र की नीतियों के कारण आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. देश में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है. अब कांग्रेस चुप नहीं बैठने वाली. आज महंगाई की मार से पूरा देश परेशान है.

इसे भी पढ़ें:  अधिवक्ता राजीव कुमार के तीन ठिकानों पर बंगाल CID की छापेमारी,अहम दस्तावेज समेत इलेक्ट्रानिक डिवाइस जब्त

Related Articles

Back to top button