
Giridih: असदुद्दीन औवसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के गिरिडीह इकाई के नेताओं ने गुरुवार को डीसी से मुलाकात की. और राज्यपाल और कल्याण मंत्री के नाम डीसी को ज्ञापन सौंपा. नेताओं ने कहा कि राज्य में लगातार उर्दू के साथ सौतेला व्यवहार हर सरकारी कार्यकाल में किया जा रहा है. अलग राज्य बनने के बाद भी उर्दू स्कूलों में शुक्रवार को अवकाश मिलना शुरू नहीं हुआ.
इसे भी पढे़ं:ED के दफ्तर घूम रहे CM के सलाहकार, जेल में हैं प्रतिनिधि पंकज मिश्रा, इस्तीफा दें हेमंतः बाबूलाल मरांडी
जिससे छात्रों को परेशानी हो रही है. साथ ही उर्दू स्कूलों में मुख्य विषय उर्दू के साथ सोशल सांईस, इतिहास और गणित भाषा के पुस्तकों को उर्दू में उपलब्ध कराने की मांग की गई.
प्लस टू स्कूलों में उर्दू शिक्षकों की बहाली तुंरत करने की मांग की गयी. डीसी को सौंपे गए ज्ञापन में एआईएमआईएम नेताओं ने पूरे राज्य में अब तक हेमंत सरकार के कार्यकाल में भी उर्दू भाषा को प्राथमिकता नहीं दिया जा रहा है. और इसे लेकर उर्दू भाषियों में काफी नाराजगी है.
इसे भी पढे़ं:अगर आप भी करते हैं Digital Transaction, तो रहिये सावधान, देश में डिजिटल लेन-देन का रिकार्ड अच्छा नहीं




