
Koderma: पत्थर व्यवसायी महावीर यादव के पूर्व पाटर्नर के पुत्र प्रवीण कुमार रवानी को उनपर हमला के आरोप में जेल भेज दिया गया. मालूम हो कि नवलशाही थाना क्षेत्र के खरखार पंचायत के कटरियाटांड निवासी सह व्यवसायी महावीर यादव पर जानलेवा हमला मामले में घायल व्यवसायी के बयान पर तीन लोगों के खिलाफ 30 जुलाई को मामला दर्ज किया गया. जिन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया, उनमें राजधनवार थाना क्षेत्र के करगाली निवासी अशोक राम, सुरेश राम व नरेश राम के नाम शामिल हैं. नामजद बनाए गए लोग महावीर यादव के पूर्व पार्टनर सुनील रवानी जिनकी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी, उनके रिश्तेदार बताए गए है.
वहीं इधर नवलशाही थाना पुलिस ने दिए गए आवेदन के आधार पर कांड संख्या 76/2022 के अप्राथमिकी अभियुक्त प्रवीण कुमार रवानी (उम्र 23 वर्ष पिता स्व. सुनील कुमार रवानी, साकिन खरखार, थाना नवलशाही) को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया.
इसे भी पढे़ं:सैन्य अभ्यास के बहाने चीन ने ताइवान के समुद्री तट पर दागी कई बैलिस्टिक मिसाइलें, बढ़ा तनाव
ज्ञात हो कि पत्थर व्यवसायी सह समाजसेवी खरखार पंचायत के कटरियाटांड निवासी महावीर यादव पर बाइक सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने 30 जुलाई की शाम 7 बजे गोली चलाकर घायल कर दिया था.
थाना प्रभारी पंचम तिग्गा ने बताया कि घटना में गंभीर रूप से घायल महावीर यादव के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया था तथा कांड का खुलासा करते हुए एक को जेल भेज दिया गया. कांड में जो भी और संलिप्त अभियुक्त हैं, उनकी जल्द गिरफ्तारी होगी.
इसे भी पढे़ं:अगर आप भी करते हैं Digital Transaction, तो रहिये सावधान, देश में डिजिटल लेन-देन का रिकार्ड अच्छा नहीं




