JharkhandLead NewsRanchi

वेब सीरीज रंगबाज-3 का क्या है झारखंड कनेक्शन

Ranchi: सिनेमाई पर्दे पर झारखंड और झारखंडी की पहचान हर दिन गहरी होती जा रही है. इस कड़ी में एक और नाम जुड़ गया है. रिलीज हो रही वेब सीरीज रंगबाज-3 में धनबाद के राकेश ने पर्दे के पीछे अपनी भूमिका निभाई है. राकेश ने बताया कि रंगबाज़ की कहानी मुख्य रूप से बिहार के सिवान और पटना जिले के ऊपर बनाया गया है. सिवान और पटना के जितने भी दृश्य हैं वो ड्रोन और कैमरा द्वारा इन्होंने ही शूट किया है.

उन्होंने बताया कि इस वेब सीरीज के तकनीकी पक्ष को संभाल रहे लोगों ने पहले भी मेरा काम देखा था. उन्होंने मुझसे संपर्क किया, जिसके बाद मैंने उन्हें अपना काम दिखाया. मेरे पूर्व के काम को देखने के बाद उन्होंने ये जिम्मेवारी मुझे दी. यह भी बताया कि इस तरह के कुछ और फिल्मों के काम उनके पास हैं. लेकिन उसके बारे में प्रोडक्शन हाउस के निर्देश के बाद ही वह खुलासा कर सकते हैं.

राकेश मूल रूप से धनबाद जिले के निचितपुर गांव के रहनेवाले हैं. इससे पहले वह झारखंडी लेखक सत्या व्यास के लिखे उपन्यास चौरासी पर आधारित वेब सीरीज ‘ग्रहण’ में भी पर्दे के पीछे यही भूमिका निभाई निभा चुके हैं. पत्रकारिता की डिग्री हासिल करने के बाद बीते आठ साल से राकेश लगातार फोटोग्राफी, शॉर्ट फिल्म, डॉक्यूमेंट्री आदि के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं. साथ ही रांची में रहकर रांचीवाला फिल्म्स नाम से प्रोडक्शन हाउस चलाते हैं.

 

Related Articles

Back to top button