
Ranchi: रांची विमेंस कॉलेज के इंटरमीडिएट ISC, IA व ICOM 1st year में नामांकन के लिये ऑनलाइन फॉर्म भरने की तिथि 25 जुलाई से बढ़ा कर 27 जुलाई कर दी गयी है. छात्राएं अब 27 जुलाई तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकती हैं. नामांकन सूची 29 जुलाई को 3 बजे जारी किया जाएगा. पहली सूची से नामांकन 30 जुलाई से लिया जायेगा. यह जानकारी कॉलेज की इंटरमीडिएट इंचार्ज डॉ कुमारी स्वर्णिम ने दी है.




