Giridih: सदर प्रखंड इलाके को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग को लेकर गुरुवार को गिरिडीह भाकपा माले के जिला कमेटी ने सदर प्रखंड कार्यालय के बाहर धरना दिया. इस दौरान भाकपा माले नेता राजेश यादव, राजेश सिन्हा, अखिलेश राज, प्रीति भास्कर, नौशाद अहमद चांद, पप्पू खान समेत कई माले नेताओ की भीड़ बिरसा चौक से निकली और भ्रमण करते हुए सीधा प्रखंड कार्यालय पहुंची. और जिला प्रशासन से सदर प्रखंड इलाके को सूखाग्रस्त घोषित करने का मांग की. माले नेताओं ने कहा कि मानसून ने एक बार फिर किसानों को धोखा दिया. अब किसानों को सरकार और जिला प्रशासन राहत देते हुए कर्ज माफी करे. धरने के दौरान माले नेताओं ने सीओ को मांग पत्र का मांग पत्र भी सौंपा.
इसे भी पढ़ें : सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ गिरिडीह रोटरी ग्रेटर और नगर निगम ने निकाली जागरूकता रैली




