DeogharJharkhandLead NewsNEWSRanchiTOP SLIDER

श्रावणी मेला में सांसद निशिकांत का भोजपुरी धमाका, तीन सुपर स्टार के साथ बाबानगरी में बिखेरेंगे जलवा

Ranchi: देवघर में पीएम मोदी के मेगा शो के बाद एक बार फिर से गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे कुछ हटकर करने जा रहे हैं. वो भी तब, जब सावन महीने में देवघर में रोज करीब तीन लाख से ज्यादा श्रद्धालु बाबा पर जलाभिषेक करने पहुंच रहे हैं. अपने बयानों से, झारखंड सरकार पर हमलावर रहने से और ट्विट्वरबाज निशिकांत हमेशा ही एट्रैक्शन ऑफ प्वाइंट बने रहते हैं. और वो नहीं चाहते कि ये सिलसिला टूटे. इसी सीरीज को बढ़ाते हुए वह 30 जुलाई को दिल्ली से देवघर पहुंच रहे हैं. ऐसा शायद पहली बार होगा जब देवघर में चार सांसद एक साथ होंगे. ये सांसद कोई साधारण सांसद नहीं है. सभी तीनों भोजपुरी के सुपर स्टार हैं. ये सांसद दिल्ली उत्तर-पूर्वी के सांसद मनोज तिवारी, गोरखपुर के रवि किशन और हाल में ही आजमगढ़ फतह करने वाले दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ हैं.

देखें वीडियो

 

निशिकांत ने खरीदी पहली टिकट, चार सांसद एक साथ होंगे देवभूमि में

30 जुलाई को दिल्ली से देवघर पहली कॉमर्शियल फ्लाइट शुरू हो रही है. जिसकी पहली टिकट गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने खरीदी है. दिल्ली से देवघर आने वाली ये पहली फ्लाइट का प्रोग्राम एक इवेंट में तबदील हो जाए, इसके लिए निशिकांत दुबे ने अपने साथ तीनों भोजपुरी के सुपर स्टार और सांसदों का भी टिकट बुक कराया है. यूं तो देवघर मिथिलांचल और अंग प्रदेश का मिक्स वर्जन है. लेकिन सावन होने की वजह से यहां बिहार-झारखंड के अलावा देश के तमाम संस्कारों का वर्जन मिलेगा. खासकर भोजपुरी इलाके के लोगों या कहें कि भक्तों की भीड़ सावन के महीने में एक आम बात है. ऐसे में इन तीनों स्टार का देवघर में आना एक मेगा इंवेट की शक्ल लेने की पूरी काबलियत रखता है.

 

निरहुआ पैदल आ चुके हैं देवघर, मनोज तिवारी ने भी लगायी है हाजिरी

देवघर आने की सूचना खुद मनोज तिवारी ने अपने ट्विटर हैंडल से दी है. इस ट्विट को निशिकांत दुबे ने भी रीट्विट किया है. ट्विट के साथ एक वीडियो क्लिप भी है. इस वीडियो में मनोज तिवारी, रवि किशन और निरहुआ अपने आने की पुष्टि कर रहे हैं. मनोज तिवारी ने कहा कि वो पहले भी देवघर आ चुके हैं. बाबा के दर्शन कर चुके हैं. तो वहीं रवि किशन कह रहे हैं कि वो देवघर से जुड़े एक फिल्म का हिस्सा तो बने हैं, लेकिन बाबा के दर्शन का सौभाग्य उन्हें नहीं मिला है. लेकिन निरहुआ ने बाबा के दर्शन के लिए सुल्तानगंज से 110 किमी की यात्रा तय की है. ये जानकारी उन्होंने खुद ही वीडियो के जरिए दी है.

Related Articles

Back to top button