Uncategorized

205 दिन बाद भी लापता छात्रा का सुराग नहीं, 17 मार्च को कालेज के लिए निकली थी

Chandi Dutta Jha

Ranchi,  08 October : अड़गोड़ा थाना क्षेत्र के बली बगीचा की रहने वाली इंटर की छात्रा नेहा कुमारी का पुलिस अब तक कोई सुराग नहीं मिला है. 16 वर्षीय नेहा के गायब हुए 205 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस उसका पता लगने में नाकामयाब रही. छात्रा पिछले 17 मार्च से ही लापता है. वह अपने घर से कालेज जाने के लिए निकली थी और वापस नहीं लौटी.

क्या है मामला

छात्रा नेहा कुमारी बीते 17 मार्च को अपने घर से कालेज के लिए निकली थी. वह आजतक वापस नहीं आयी. छात्रा रोज की तरह जब अपने निर्धारित समय पर घर वापस नहीं आयी तब परिजनों ने उसके मोबाईल पर फोन किया. लेकिन मोबाईल बंद मिला. परिजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की पर कोई जानकारी नहीं मिली. अंत में परिजनों ने अरगोड़ा थाना में शिकायत दर्ज करवाया. घटना हुए 205 दिन बीत गये हैं पर अड़गोड़ा थाना को इस मामले में अबतक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. छात्रा के परिजन इस मामले में थाना से लेकर सीआईडी के अधिकारी तक कई बार गुहार लगा चुके हैं, पर कुछ फायदा नहीं हुआ.

छात्रा के मोबाईल का नहीं हो रहा इस्तमाल

छात्रा नेहा का मोबाईल 18 मार्च के बाद से लगातार बंद आ रहा है. पुलिस ने बताया कि अंतिम बार 17 मार्च को छात्रा का मोबाईल लोकेशन बोकारो में मिला था. मामले को लेकर अरगोड़ा थाना का कहना है कि छात्रा का मोबाईल उस दिन के बाद से इस्तमाल नहीं किया गया है. जिस कारण लोकेशन नहीं मिल पा रहा है. लोकेशन नहीं मिलने के कारण छात्रा को खोजने में कठिनाई हो रही है.

पुलिस को नहीं मिल रहा कोई सुराग

पुलिस ने इस मामले में छात्रा की सहेली और कालेज के कई लोगों से पूछताछ की पर कोई जानकारी नहीं मिला. बताया जा रहा है कि छात्रा का एक वर्ष से रौनक नाम के युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. छात्रा ने उससे घटना के दिन भी लगभग आठ बजे बात की थी. पुलिस ने रौनक से भी पुछताछ किया लेकिन रौनक से भी किसी तरह की जानकारी नहीं मिल सकी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button