News Wing
Firozpur (Punjab), 08 October : एक कंक्रीट मिक्सर ट्रक आज फजिल्का में मानवरहित फाटक पर एक ट्रेन से टकरा गया जिससे लोको पायलट की मौत हो गयी. राजकीय रेल पुलिस के अधिकारियों के अनुसार डीएमयू ट्रेन सुबह फिरोजपुर से फजिल्का जा रही थी, उसी दौरान लधुका गांव के पास ट्रक ने ट्रेन को टक्कर मार दी.
ट्रक चालक फरार
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि मिक्सर गाड़ी ट्रेन में फंस गयी जिससे लोको पायलट विकास केपी की मौत हो गयी. मिक्सचर ट्रक के चालक के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है. पुलिस के अनुसार ट्रक चालक फरार है.




