
Jamshedpur : भाजपा आईटी सेल के इंचार्ज अमित मालवीय पर जमशेदपुर के पूर्व सांसद व कांग्रेस केंद्रीय कमेटी के सदस्य डॉ अजय कुमार के बयान को तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस हमलावर हो गई है. शुक्रवार को जमशेदपुर के साकची एवं जुगसलाई गोलचक्कर पर कांग्रेस पार्टी ने अमित मालवीय का पुतला दहन किया. कांग्रेसियों ने कहा कि डॉक्अर अजय कुमार ने एक मिनट सात सेकेंड का बयान राष्ट्रपति पद के दोनों उम्मीदवारों को लेकर दिया था. लेकिन भाजपा आईटी सेल के इंचार्ज अमित मालवीय ने बयान को केवल 10 सेकेंड का जारी करते हुए डॉ अजय कुमार को बदनाम किया. जबतक अमित माफी नहीं मांगते तब तक आंदोलन जारी रहेगा.

डॉक्टर अजय कुमार फैंस क्लब ने भी फूंका पुतला

उधर, जमशेदपुर के बिरसानगर जोन नंबर वन बी में भी डॉक्टर अजय कुमार फैंस क्लब ने अमित मालवीय का पुतला फूंका. इस मौके पर सन्नी सिंह, विजय कुमार, आदित्य लोहार, राजेश, गोपाल कर्मकार, शेर लोहार, अश्विनी लोहार सहित क्षेत्र के युवा मौजूद थे.




