Uncategorized

बड़कागांव: दो छात्राएं लापता, टयूशन पढ़ने निकली थी दोनों

News Wing
Barkagao, 8 October: बड़कागांव थाना क्षेत्र के गोंदलपूरा गांव की दो छात्राएं 4 अक्टूबर से लापता है. दोनों लापता छात्राओं का नाम सोनु कुमारी व गायत्री कुमारी बताया जा रहा है.

चार दिनों के बाद भी नहीं मिला कोई सुराग

घटना के चार दिन बीत जाने के बाद भी छात्राओं का पता नहीं चल पाया है. इस संबंध में दोनों छात्राओं के परिजनों ने थाने में मामला दर्ज कराया है.

क्या है पूरी घटना

घटना के बारे में बता दें कि गोंदलपूरा गांव निवासी हरिनारायण महतो की बेटी सोनू कुमारी व कुलेश्वर तूरी की बेटी गायत्री कुमारी 4 अक्टूबर की सुबह घर से टयूशन पढ़ने के लिए निकली थी. लेकिन दोनों घर वापस नहीं आयी. काफी देर तक घर वापस नहीं आने पर परिजनों को चिंता हुई तो उन्होंने खोजबीन शुरु की लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला. जिसके बाद परिजनों ने थाने में मामला दर्ज कराया. बताया जा रहा है कि दोनों छात्राओं में से एक के पास मोबाइल फोन भी था लेकिन वो भी स्विच ऑफ है. दोनो छात्राएं नाबालिग है और उनकी उम्र करीब 14 वर्ष बतायी जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button