DeogharJharkhandLead NewsRanchi

हर हर महादेव की नगरी में गूंजा हर हर मोदी का नारा

Deoghar: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देवघर में हैं. सबसे पहले उन्होंने बाबानगरी से झारखंड को 16 हजार करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का सौगात दिया. देवघर एयरपोर्ट व देवघर एम्स का उद्घाटन कर उन्होंने पूर्वी भारत के विकास का जो वादा जनता से किया था उसमें एक कड़ी और जोड़ दी. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सीधे जनता से मिलने निकल पड़े. 11 किलोमीटर का रोड शो किया. संथाल की लाखों जनता से इस रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री ने अभिवादन किया. एक घंटे से अधिक समय तक चले इस रोड शो में हर हर महादेव की नगरी में गूंजता रहा हर हर मोदी का नारा. जनता से इस गर्मजोशी के साथ मिले अभिवादन से प्रधानमंत्री भी गदगद थे.

इसे भी पढ़ें:   रांची रेलवे स्टेशन के Re development से यात्रियों को मिलेगी World Class सुविधा

बाबा बैजनाथ की पूजा कर देश के कल्याण के लिए मांगा आशीर्वाद

रोड शो के बाद प्रधानमंत्री बाबा मंदिर पहुंचे. उनके साथ राज्यपाल रमेश बीस, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय मंत्री ज्योतिराजे सिंधिया, सांसद निशिकांत दुबे, मंत्री मिथिलेश ठाकुर बाबा मंदिर में उपस्थित थे. देवघर मंदिर के प्रमुख पंडा ने प्रधानमंत्री को वैदिक मंत्रौच्चार के साथ विधिवत पूजा कराया. प्रधानमंत्री ने देवघर के मनोकामना लिंग पर जलार्पण किया. मालूम हो कि नरेन्द्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होनें बाबा बैजनाथ के मंदिर में पूजा अर्चना की है.

 

Related Articles

Back to top button