GiridihJharkhandNEWS

‍ मुंबई के सिखा एंटरटेनमेंट डांस प्रतियोगिता का मेगा ऑडिशन, गिरिडीह के सात प्रतिभागियों का चयन

सलूजा गोल्ड समूह के चेयरमैन और एमडी ने चयनित प्रतिभागियों को दिया बधाई

Giridih : मुंबई की सिखा एंटरटेनमेंट के बैनर तले इंडिया डांस पावर डांस प्रतियोगिता में गिरिडीह के प्रिंस डांस इंस्टीट्यूट के सात प्रतिभागियों का चयन हुआ. गिरिडीह के सलूजा गोल्ड समूह डांस प्रतियोगिता को लेकर उत्साहित है तो समूह द्वारा इस डांस प्रतियोगिता को सहयोग भी कर रहा है. मुंबई के सिखा इंटरटेनमेंट के बैनर तले इंडिया डांस पावर का मेगा ऑडिशन मुंबई में आयोजित होना है. वहीं मुंबई में आयोजित होने वाले इस प्रतियोगता का प्रसारण नेशनल चैनल 9 एक्सएम में किया जाना है. सितंबर में होने वाले मेगा ऑडिशन को लेकर गिरिडीह प्रिंस डांस के सलेक्टेड प्रतिभागियों ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दिया है. वहीं दूसरी तरफ इस मेगा ऑडिशन में गिरिडीह के जिन सात प्रतिभागियों का चयन हुआ. उसमें ड्यूट प्रतियोगता में काव्या और रिया है. जबकि डुएट में हीं आराध्या और सोनल का भी चयन हुआ. सोलो डांस में कुणाल सिन्हा, प्रियंका मुखर्जी, विक्रांत कुमार का भी चयन किया गया.

 

बताते चलें की मुंबई की सिखा एंटरटेनमेंट द्वारा नेशनल लेवल पर इंडिया पावर डांस प्रतियोगिता आयोजित किया है. जिसके पहले राउंड का ऑडिशन पूरे देश भर में हुआ,. झारखंड में इसका ऑडिशन गिरिडीह के प्रिंस डांस इंस्टीट्यूट में किया गया. वही डांस इंस्टीट्यूट के सात प्रतिभागियों का चयन मेगा ऑडिशन के लिया हुआ है.

मेगा ऑडिशन के लिए सात प्रतिभागियों के चयन से सलूजा गोल्ड के चेयरमैन अमरजीत सिंह सलूजा और सतविंदर सिंह सलूजा उर्फ मणि उत्साहित है. चनियत प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके फाइनल राउंड में बेहतर प्रदर्शन का शुभकामनाएं दी.

 

 

Related Articles

Back to top button