ChaibasaJamshedpurJharkhand

Jamshedpur: महिला विश्वविद्यालय जमशेदपुर में इंटरमीडिएट का नामांकन रोके जाने के खिलाफ एआईडीएसओ और छात्र आजसू का संयुक्त प्रदर्शन

Jamshedpur: महिला यूनिवर्सिटी परिसर में छात्र आजसू और AIDSO के संयुक्त नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन हुआ. इस दौरान एफओ डॉ पीके पाण‍ि के समक्ष सारी बातों को रखा और दुर्व्‍यवहार के आरोपी सुरक्षा एजेंसी के संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. प्रति‍न‍िध‍िमंडल ने चेतावनी दी क‍ि अगर हजारों छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किया जाता है तो छात्रसंघ चुप नहीं बैठेगा. आनेवाले दिनों में जैसे ही यूनिवर्सिटी खुलेगी वैसे ही परिसर में तालाबंदी की जायेगी.
एआईडीएसओ जमशेदपुर नगर अध्यक्ष शुभम झा ने कहा क‍ि आज छात्र नेताओं के साथ जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी में जो बदतमीजी की गई एआईडीएसओ इस घटना की कड़ी निंदा करता है और इंटरमीडिएट में नामांकन के ल‍िए सभी छात्र संघ एक मंच पर है. जब तक इंटर की पढ़ाई चालू नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा. आजसू के कोल्हान अध्यक्ष हेमंत पाठक ने कहा कि आश्‍वासन म‍िला है क‍ि प्रबंधन इंटर में नामांकन को लेकर उच्‍च स्‍तर पर बातचीत करेगा. एआईडीएसओ प्रदेश कोषाध्यक्ष युधिष्ठिर कुमार, जिला सचिव सोनी सेनगुप्ता, नगर अध्यक्ष शुभम झा, उपाध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद, बबि‍ता सोरेन, हराधन महतो, अमन सिंह और कोल्हान अध्यक्ष हेमंत पाठक, प्रदेश सचिव दीपक पाण्डेय, राजेश महतो, कुंदन यादव, जगदीप सिंह, रंजन प्रामाणिक, सिंटू सिंह, गौतम सिंह, असीस कुमार, अभिमन्यु सिंह, दीक्षा कुमारी , मोशमी कुमारी, अभिषेक दुबे इत्यादि उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें- Kanhaiya Singh Murder Case: आठवींं कक्षा में शुरू हुए प्‍यार के सफर में अचानक आया ऐसा मोड़ क‍ि प्रेमी-प्रेमि‍का बन गये हत्‍यारे, ये रही बहुचर्च‍ित कन्‍हैया स‍िंंह की हत्‍या की पूरी कहानी

Related Articles

Back to top button