JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

साहिबगंज में पत्थर कारोबारी हीरा भगत के घर से ED को मिले तीन करोड़, पड़ताल जारी

सीएम के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा व सहयोगी के यहां मिले सैकड़ों एकड जमीन के 19 दस्तावेज

Ranchi: पत्थर कारोबारी हीरा भगत के कई ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी कर लगभग तीन करोड़ रुपये कैश बरामद किया है. ईडी को ये रकम हीरा भगत के आवास से बरामद हुआ है. ईडी सूत्रों के मुताबिक जब्त नकदी की काउंटिंग की जा रही है. कार्रवाई में पंकज मिश्रा और उनके सहयोगियों के यहां ईडी की टीम को सैकड़ों एकड़ जमीन की खरीद के 19 डीड मिले हैं. वहीं सिंह वाहिनी ट्रांसपोर्ट के मालिक डाहू यादव के यहां से ईडी को एक लोहे का लॉकर मिला है, जो दीवारों में बना हुआ है. इसे खोलने के उपाय किये जा रहे हैं.

पंकज मिश्रा के करीबी सोनू सिंह के नीलकोठी पर भी सर्च जारी है, जहां उसके निजी बॉडी गार्डों ने इडी के अफसरों का विरोध किया और उनके कार्य में दखल अंदाजी की. ईडी की टीम साहेबगंज शहर, बरहरवा, बरहेट में यह छापेमारी कर रही है.

इसे भी पढे़ं:मुख्यमंत्री ने सातवीं से दसवीं जेपीएससी के 252 सफल अभ्यर्थियों को सौंपा नियुक्ति पत्र,कहा- हम आपका ख्याल रखेंगे, आप राज्य का ख्याल रखें

ईडी के हिरासत में पंकज मिश्रा

सीएम हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि को ईडी की टीम ने हिरासत में ले लिया है. पंकज मिश्रा को उतराखंड से पकड़ा है. ईडी की टीम हिरासत में लेने के बाद पंकज मिश्रा को दिल्ली लेकर पहुंची, जहां पूछताछ कर रही है. शुक्रवार सुबह पंकज मिश्रा के 9 ठिकाने पर ईडी की टीम छापेमारी कर रही है. छापेमारी होटल, रेस्टोरेंट समेत कई ठिकानों पर जारी है.

ईडी की छापेमारी को पूजा सिंघल प्रकरण से जोड़कर देखा जा रहा है. पंकज मिश्रा साहिबगंज स्थित आवास के साथ ही उनके कई करीबियों के ठिकानों पर भी छापेमारी चल रही है.

जानकारी के अनुसार दाहू यादव के साहिबगंज आवास और व्हाइट हाउस होटल में , कन्हैया खुडानिया साहिबगंज के आवास, सोनू सिंह के राजमहल आवास, भगवान भगत के बरहरवा आवास, भावेश भगत के बरहरवा आवास, ट्विंकल भगत के मिर्जाचौकी आवास, पतरू सिंह के मिर्जाचौकी आवास, निमाय शील के बरहेट आवास, संजय भगत के साहिबगंज आवास पर भी इस वक्त छापेमारी चल रही है. ये सभी पंकज मिश्रा के काफी करीबी माने जाते हैं.

इसे भी पढे़ं:IIT की छात्रा से छेड़खानी पर सीएम हेमंत सख्त, खूंटी एसडीएम रियाज अहमद को सस्पेंड करने का दिया निर्देश

Related Articles

Back to top button