
MUSABANI : झारखंड कॉपर माइंस वर्कर्स यूनियन, एचसीएल व एमएमपीएल प्रबंधन के बीच मंगलवार को प्रसासनिक भवन सुरदा में त्रिपक्षीय वार्ता अयोजित हुई. बैठक में प्रबंधन के सामने थ्री शाफ़्ट और फ़ोर शॉफ्ट के बचे हुए सभी मज़दूरों को जल्द से जल्द रोजगार देने की मांग रखी गई. यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष शमशेर खान ने कहा कि 27 माह माइंस बंद होने कारण मज़दूरों की स्थिति काफी बत्तर हो गई है. प्रबंधन की ओर से मज़दूरों को पूर्ण भरोसा देते हुए कहा गया कि अब तक करीब 600 मज़दूरों को काम पर लिया गया है और कुछ प्रॉसेस में है. समय जरूर लग रहा है परंतु एमएमपीएल सभी मज़दूरों को रोजगार देगी. साथ ही कुछ समान जो माइंस में लगेगा उसे मंगाया गया हैं बहुत ही जल्द सभी मज़दूरों को ले लिया जाएगा. यूनियन ने कहा कि मज़दूरों को लेने की प्रक्रिया तेज किया जाए. संभावना है कि 15 से 20 दिनों के अंदर सभी मज़दूर को रोजगार दे दिया जाएगा. प्रबंधन ने कहा कि सुरदा माइंस मैनुअल माइंस है और सभी मज़दूरों को काम पर लेना एक जिम्मेदारी है. बैठक में एचसीएल के एजीएम माइंस दीपक श्रीवास्तव, एमएमपीएल के प्रोजेक्ट हेड राजीव सोम, अभिषेक सिंह, यूनियन के शमशेर खान, गुरुदास मुर्मु, वीर लामा, सुनील हेम्ब्रम, गगन नायक आदि उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें : JAMSHEDPUR : हाथी ने महिला पर सूंड़ से किया हमला, घायल अवस्था में सीएचसी में भर्ती




