JamshedpurJharkhand

JAMSHEDPUR : हाथी ने महिला पर सूंड़ से किया हमला, घायल अवस्था में सीएचसी में भर्ती

GHATSHILA : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के पाथरा पंचायत अंतर्गत पाथरा गांव में मंगलवार की सुबह सोमबारी मांडी 52 नामक महिला को एक जंगली हाथी ने अपने सूंड़ से हमला कर दिया. इस घटना में सोमबारी जमीन पर गिरकर घायल हो गई. इधर, स्थानीय लोगों ने विस्फोटक और टीना का इस्तेमाल कर हाथी को भगाया और घायल सोमवारी को तत्काल इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया जहां डॉ प्रिंस पिंगुआ तथा टीम द्वारा सीएचसी में उपचार किया गया है. सूचना पाकर वन विभाग की टीम ने बहरागोड़ा सीएचसी पहुंचकर घायल महिला की हालचाल जाना तथा परिजनों को तत्काल पांच हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की. इस मौके पर वन विभाग की ओर से उप वन परिसर पदाधिकारी अभिलाष महतो, कृष्णा महतो उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें : Jamshedpur : वीमेंस यूनिवर्सिटी में आजसू छात्र संघ और एआईडीएसओ का धरना, कहा- इंटर में नामांकन नहीं तो करेंगे तालाबंदी

Related Articles

Back to top button