BokaroDhanbadJharkhandRanchiSports

झारखंड टी-20 ट्रॉफीः धनबाद डायनोमस को हराकर लगातार तीसरी बार चैंपियन बना बोकारो ब्लास्टर

Ranchi : रविवार को जेएससीए स्टेडियम, रांची में वायजूस झारखंड टी-20 ट्राफी का फाइनल  मुकाबला खेला गया. इसमें बोकारो ब्लास्टर लगातार तीसरी बार चैंपियन बना. मैच में बोकारो ब्लास्टर ने टॉस जीतकर धनबाद डायनोमस को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया. धनबाद टीम के ने शुरूआती 3 ओवरों में 7 रन के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिये. इसके बाद कुमार अंकित और युवराज कुमार ने आकर पारी को थोडा संभाला. 16 ओवर के खेल के बाद खराब मौसम के कारण मैच रोकना पड़ा. इस समय धनबाद की टीम 5 विकेट खोकर 103 रन चुकी थी. बोकारो ब्लास्टर के तेज गेंदबाज विकास सिंह ने अपनी गेंदबाजी से विरोधी टीम पर दबाव बनाए रखा. उसने 2 ओवर की गेंदबाजी में एक मेडेन ओवर किया और 2 रन देकर 2 विकेट भी लिये. मौसम ठीक होने जब पुनः खेल शुरू हुआ तो DRS Method से मैच 6 ओवर का कर दिया गया. नियमानुसार बोकारो ब्लास्टर को जीत के लिए 50 रनों का लक्ष्य मिला. बोकारो टीम की ओर से विशाल सिंह ने 11 गेंदों में 24 रन बनाये. सत्य सेतु ने 9 गेंदों में 15 रन बनाकर टीम की जीत तय कर दीय. बोकारो की टीम ने 4.3 ओवर में एक विकेट के ही नुकसान पर 51 रन बना लिया. इसके साथ ही उसने आज का फाइनल मैच जीत कर जीत की हैट्रिक बना ली.

 

इन्हें मिला पुरस्कार

फाइनल मुकाबले में विकास सिंह को शानदार गेंदबाजी के ललए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. बेस्ट बैट्समैन बोकारो ब्लास्टर के सत्य सेतु को मिला. मैन ऑफ द सीरीज विशाल सिंह (बोकारो) को घोषित किया गया. चैंपियन टीम को जेएससीए के पूर्व प्रमुख अमिताभ चौधरी एवं एमके सक्सेना, ( निदेशक कार्मिक,एचईसी) ने ट्रॉफी प्रदान की. जेएससीए चैयरमैन संजय सहाय ने मैन ऑफ द सीरीज, देवाशी चक्रवर्ती ने बेस्ट बॉलिंग, अजय नाथ शाहदेव ने बेस्ट बैट्समैन और पी एन सिंह ने मैन ऑफ द मैच का अवार्ड देकर खिलाड़ियों को सम्मानित किया.

 

इसे भी पढ़ें : खेलो इंडिया में अपना हुनर दिखाने वाले मलखंब खिलाड़ियों का मंत्री हफीजुल ने बढ़ाया मान

Related Articles

Back to top button