
Gaya : जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गांधार पहाड़ी के निकट अपराधियों ने देर रात बाइक सवार इंटरमीडिएट के छात्र को गोलियों से भून दिया. छात्र हर्ष को तीन गोलियां मारी गयी है. इससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमर्टम के लिए भेज दिया है. एडीशनल एसपी मनीष कुमार ने बताया कि मानपुर के गांधार पहाड़ के निकट एक युवक की हत्या की गई है. पुलिस हत्या से जुड़ी सभी पहलुओं पर जांच करने की बात कही है. मृतक की पहचान हर्ष राज के रूप में हुई है. वह लखनपुर का रहने वाला है. हत्या का कारण फिलहाल पता नहीं चल सका है.
इसे भी पढ़ें: सिवान : गड्ढे की खुदाई के दौरान 1200 साल पुरानी भगवान विष्णु की प्रतिमा मिली




