Crime NewsJamshedpurJharkhand

Saraikela : आदित्यपुर में घर से मिला युवक का शव, हत्या की आशंका, क्षेत्र में सनसनी

Jamshedpur : आदित्यपुर थाना अंतर्गत सतबहनी स्थित धीराजगंज के बसंती मंदिर के पास रहनेवाले दीपक चौधरी (22) का शव उसके घर से बरामद किया गया. वह औद्योगिक क्षेत्र के ही एक कंपनी में काम करता था. उसका शव कमरे में चौकी के नीचे पड़ा था, जबकि घर के सामान बिखरे पड़े थे. वहीं युवक के शरीर पर चोट के निशान भी बताये जाते हैं. इन सारी बातों को देख अंदेशा जताया जा रहा है कि युवक की किसी से हाथापाई हुई होगी. उसके बाद उसकी हत्या की आशंका जतायी जा रही है. युवक के माता-पिता नहीं हैं. उसकी बहन पुष्पा चौधरी आदित्यपुर कॉलोनी में रहती है. हालांकि फिलहाल पूरा मामला पुलिस की जांच का विषय बना हुआ है.

मकान मालिक ने पुलिस को दी सूचना
मामले का खुलासा तब हुआ, जब मकान मालिक राम बहादुर सिंह ने कमरे में युवक के मृत पाये जाने की सूचना आदित्यपुर पुलिस को दी. उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच के बाद ही पुलिस घटना को लेकर पुख्ता तौर पर कुछ भी कहने की बात कह रही हैं.

ये भी पढ़ें- Jamshedpur : मातृत्व और शिशु स्वास्थ्य को लेकर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन, आपसी समन्वय बनाने पर जोर

Related Articles

Back to top button